हत्या के प्रयास के एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा
गोरखपुर, जून 10 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 11 निवासी एवं विहिप नगर अध्यक्ष अमित वर्मा पर जानलेवा हमला करने के एक आरोपी कुनाल जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तीन जून को अमित वर्मा पर हमला हुआ था। हमले के आरोप में रंजीत उर्फ छब्लू जायसवाल, ऋतिक जायसवाल, कुनाल जायसवाल और अज्ञात युवकों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज था। जिसमें मंगलवार को एसआई अशोक शर्मा, पुनीत यादव की टीम ने कुनाल जयसवाल पुत्र रंजीत जायसवाल को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, न्याय की गुहार 3 जून की रात को पुरानी रंजिश में स्वर्ण व्यवसाई व विहिप के नेता अमित वर्मा पर जानलेवा हमला किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.