मथुरा, मई 23 -- थाना बरसाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान श्री नगर गांव,बरसाना के समीप से शुक्रवार सुबह हत्या के प्रयास के आरोप में वांछित दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से कार को बरामद कर सीज कर दोनों का चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन अश्वनी कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे उप निरीक्षक गौरव तोमर, शिवम कुमार पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे, तभी पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर गांव श्रीनगर के समीप से चेकिंग के दौरान योगेश, विकास निवासीगण पुराना बस स्टैंड, बरसाना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से कार बरामद सीज कर दोनों आरोपियों का चालान किया। प्रभारी निरीक्षक बरसाना ने बताया कि 20 मई को कस्बा निवासी महिला ने भूरा उर्फ गौरव, हेमन्त, नितेश, आंशू उर्फ छेलविहारी, विकास, योगेश (ताऊ) निवासी गण पुराना बस स्टैंड,...