हत्या के प्रयास के आरोपी सहित तीन को किया गिरफ्तार
अररिया, जुलाई 19 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के घूरना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह छापेमारी अभियान चलाकर हत्या के प्रयास के आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में पथराहा वार्ड 07 निवासी मो मेराज पिता मो हजरत, सामेद पिता लालू एवं सुशील कुमार बताया जाता है। गिरफ्तार मोहम्मद मेराज एवं सामेद पर हत्या के प्रयास मामले को लेकर घूरना थाना में प्राथमिकी दर्ज था। सुशील कुमार पर शराब मामले में प्रथमिकी दर्ज था। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.