जहानाबाद, मई 3 -- रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहो पर छापेमारी कर कई कांडों में चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भारती ने बताया कि कल्पा थाना क्षेत्र के बुधन टाली गांव निवासी सिद्धेश्वर यादव को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास मामले में पूर्व से प्राथमिकी दर्ज थी। वही बालाबिगहा गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास के आरोपी साधु प्रसाद उर्फ सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने कसवां गांव में छापेमारी कर चोरी मामले में फरार चल रहे आरोपी रॉकी शर्मा को गिरफ्तार किया है। जबकि शराब पीकर हंगामा कर रहे दयाली बिगहा गांव निवासी टुनटुन कुमार को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर थाने लाई है। यह भी पढ़ें- 13 आरोपित गिरफ्तार, नौ लोगों ने किया सरेंडर

हिंदी हिन्दुस...