गाजीपुर, मार्च 21 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की और कोर्ट में हाजिर होने की उद्घोषणा की। अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कोर्ट संख्या सात के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। विवेचक उपनिरीक्षक संजय यादव ने बताया कि आरोपी लगभग पांच महीनों से फरार हैं। न्यायालय द्वारा कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद हाजिर नहीं हो रहे हैं। जिन आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया है उनमें दीना पटेल, रोशन पटेल, विजमल, प्रवीण और सजेंद्र राजभर शामिल है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो संपत्तियों की कुर्की की जाएगी। बता दें कि बीते अक्तूबर महीने में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में 62...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.