हत्या के प्रयास के आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार
मधुबनी, मई 13 -- राम लखन यादव लखनौर। लखनौर थाना पुलिस ने बुधवार को शिवैसिंहपुर में हत्या का प्रयास करने के मामले के आरोपियों राम सेवक यादव, रविन्द्र कुमार यादव एवं निलम देवी के घर पर इश्तेहार चिपकाया।ये तीनों आरोपी लखनौर थाना कांड संख्या 54/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त हैं। भूमि विवाद में राम उदगार यादव एवं उनके पत्नी बुधियारी देवी को आरोपियों ने हत्या करने के नियत से मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी शीघ्र न्यायालय में उपस्थित नहीं होगा तो न्यायालय के निर्देशानुसार अग्रेत्तर कार्रवाई प्रारंभ की जायेगी। यह भी पढ़ें- मविवि पुलिस ने हत्या मामले में फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तहार
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.