जहानाबाद, अप्रैल 11 -- काको, निज संवाददाता जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर काको एवं पाली थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। काको थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के देवघरा गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा गया। इसके अलावा काको थाना पुलिस ने सुखदेव बिगहा गांव में कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू दो वारंटियों अजय कुमार और वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।...