बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- फोटो : पावापुरी थाना-पावापुरी ओपी क्षेत्र के घोसरावां गांव में रविवार को इश्तेहार चिपकाते पुलिस अधिकारी। पावापुरी, निज संवाददाता। ओपी की पुलिस ने रविवार को हत्या के प्रयास के दो आरोपितों के घर इश्तेहार चिपकाया। ओपी प्रभारी गौरव कुमार सिंह ने बताया कि घोसरावां गांव निवासी पप्पू यादव और मोहन यादव कई महीनों से फरार हैं। कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। अब कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाकर सरेंडर करने का नोटिस दिया गया है। अब भी सरेंडर नहीं करने पर कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई हो सकती है। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय) यह भी पढ़ें- फरार आरोपी पर कसा शिकंजा: किरीबुरू पुलिस ने जारी की उद्घोषणा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...