गौरीगंज, मार्च 26 -- गौरीगंज। हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएचओ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र के ऐंधी निवासी जितेन्द्र कुमार हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्यवाही के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...