हत्या के प्रयास का फरार आरोपी सदर अस्पताल से गिरफ्तार
जहानाबाद, मई 5 -- काको, निज संवाददाता। हत्या के प्रयास के एक लंबित मामले में फरार चल रहे आरोपी को भेलावर पुलिस ने मंगलवार को सदर अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी अपने बीमार माता-पिता का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान पचरुखिया निवासी विद्यानंद के रूप में की गई है। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि विद्यानंद सदर अस्पताल में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल परिसर की घेराबंदी की और बिना किसी हंगामे के उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.