गोरखपुर, सितम्बर 21 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा के खैराबाद गांव के डूडी चौराहे पर दो अगस्त की रात पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे छठवें आरोपी बाल बुजुर्ग निवासी आशीष सोनकर पुत्र सेवालाल को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि गोली मारने की घटना के छठवें और अंतिम आरोपी को एसआई अशोक शर्मा व राजू रंजन सिंह ने गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आशीष सोनकर पर सात आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज है। बता दें कि गोली चलाने की घटना में महदेवा जंगल निवासी हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश चौधरी को गोली लगी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...