देवरिया, जून 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। मईल थाना क्षेत्र के मईल गांव में एक दंपती पर किए गए हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।मईल गांव के रहने वाले चेतन चौधरी के मां-बाप पर 14 जून की दोपहर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बहुत देर तक मूर्छित भी रहे। इस मामले में चेतन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- हत्या के प्रयास में तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बरठा चौराहे के समीप से आरोपी राकेश चौधरी निवासी मईल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। उप निरी...