गया, जनवरी 15 -- परैया थाना क्षेत्र के इटवा गांव से हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी रूपन यादव को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बालेश्वर यादव ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव से दो एनबीडब्ल्यू वारंटी तथा बुढ़ परैया गांव से एक इश्तिहार वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...