गोरखपुर, जून 7 -- चिलुआताल, संवाददाता। डोहरिया बाजार में नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर फायरिंग करने के मामले में चिलुआताल पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।शनिवार दोपहर नमाज अदा कर घर लौट रहे अजीज अहमद से कुछ युवकों का विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। संयोगवश गोली अजीज अहमद के कान के पास से निकलकर दीवार में जा धंसी और वह बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सूरज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- तबीयत खराब हुई तो बीमार को झाड़-फूंक वाले पर हुआ शक, चला दी गोली; तमंचे संग गिरफ्तार पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने मुख्य आ...