बलिया, मई 1 -- बलिया, संवाददाता। हत्या के प्रयास के मामले में गड़वार पुलिस ने आरोपी दारा चौधरी को लखनऊ एएमसी ट्रेनिंग सेन्टर (लखनऊ) में अग्निवीर का प्रशिक्षण लेते समय गुरुवार को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि सिंहपुर खुर्द निवासी सुकई राजभर ने तहरीर देकर बताया था कि उनका नाती सूरज राजभर छह अक्तूबर 2025 को अपने चाचा के साथ बाइक से बाजार में खीरा खरीदने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर दारा चौधरी, मनोज गुप्त उर्फ हंटर समेत आठ लोगों ने तमंचे से गोली मार दी। बाद में आरोपी दारा 'अग्निवीर' में भर्ती हो गया। फिलहाल वह लखनऊ में ट्रेनिंग ले रहा था। उप निरीक्षक अनिल यादव ने पुलिस टीम के साथ लखनऊ अग्निवीर प्रशिक्षण केन्द्र पहुंचकर दारा चौधरी उर्फ अमरजीत यादव (निवासी सिंहाचवर कला) को गिरफ्तार कर लिया। दारा के साथ ही इस मामले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.