जहानाबाद, मार्च 11 -- काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाली थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पाली थाना अध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि बीवीपुर गांव में छापेमारी कर जितेंद्र कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध मारपीट तथा हत्या के प्रयास से संबंधित मामला दर्ज है और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। इसी क्रम में अमरपुर पाली गांव में छापेमारी कर उपेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी था। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.