सीवान, सितम्बर 18 -- पचरुखी। सहायक सराय थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम मटुक छपरा गांव से हत्या का प्रयास के फरार एक आरोपी को पकड़ा है पकड़ाया आरोपित इसी गांव का अमरनाथ तिवारी है। जिसे पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार अमरनाथ तिवारी पूर्व के मारपीट के एक मामले में हत्या का प्रयास करने का आरोपी था। लेकिन, पुलिस की गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था। इसी बीच सोमवार की देर शाम पुलिस को उसके मटुक छपरा चौक के समीप मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। तत्पश्चात पुलिस ने थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपित को पकड़ लिया। उसे जेल भेजने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.