भदोही, अप्रैल 7 -- भदोही, संवाददाता। जिले के सुरियावां थाने की पुलिस ने घर में घुसकर हत्या के प्रयास और दंगे करने के आरोपी को दबोचा। पहले भी उसकी तीन बार गिरफ्तारी हो चुकी है। सुरियावां के महोरवां गांव निवासी आदर्श सिंह ने पुलिस को तहरीर में कहा कि आदर्श उर्फ कल्लू, आदर्श शुक्ल, रोहित मिश्र, अलुत पाण्डेय, आशीष शुक्ला, विनय मिश्र और तीन अज्ञात लोग उनके दालान में घुस गए थे। बदमाशों ने हॉकी, डंडा, कट्टा लेकर उसके और उसके दोनों चाचा रामबहादुर और लाल बहादुर के साथ मारपीट की। घटना का षडयंत्र मोबाइल से रितिक निवासी गहोरवां ने रचा था। तमंचा लहराने के साथ ही मुकदमा वापस लेने की धमकी भी दी थी। मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया था।मुखबिर की सूचना पर सोमवार को अभिया पुल के पास से प्रह्लालाद पासी निवासी बसेरवा, मीरगंज, जौनपुर को गिरफ्तार ...