कुशीनगर, जून 22 -- पडरौना। रामकोला थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास आदि के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वांछित अभियुक्त मोहम्मद रोशन पुत्र मोहम्मद सकीम निवासी वार्ड नंबर 6 अनसुईया नगर थाना रामकोला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ चन्द्रभान सिंह, दरोगा दिनेश यादव, सिपाही योगेश यादव व जन्सू तिवारी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...