हत्या के पुराने मामले में दो वांछित गिरफ्तार
इटावा औरैया, मार्च 22 -- थाना पुलिस ने हत्या के एक पुराने मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को रविवार सुबह गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस की इस कार्रवाई को लंबित मामले में अहम प्रगति माना जा रहा है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि हाईकोर्ट में विचाराधीन अपील संख्या के तहत वांछित लाखन उर्फ शिवसिंह और नेक्से निवासी नगला छन्द को गिरफ्तार किया गया। दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को दबोच लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से आगे की कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.