छपरा, मई 3 -- मांझी। प्रखंड के अलग-अलग गांवों में हुई दो हत्या की घटनाओं के पीड़ित परिजनों से रविवार को महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने मुलाकात कर उनका हाल जाना और घटना की जानकारी ली। नगर पंचायत मांझी के गोढ़ा निवासी एवं वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की अपराधियों द्वारा चाकू मारकर की गई हत्या को उन्होंने जघन्य अपराध बताया। सांसद ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं सांसद शीतलपुर के मिश्र टोला भी पहुंचे, जहां अश्लील गाना बजाने के विरोध में हुए विवाद के बाद गांव की युवती मधु मिश्रा की हत्या के मामले में परिजनों से मुलाकात की। यह भी पढ़ें- शीतलपुर हत्याकांड पर आक्रोश, एक सप्ताह का अल्टीमेटम; एसआईटी गठन की मांग, 10 मई तक गिरफ्तारी नहीं तो भूख हड़ताल उन्होंने दोनों घटनाओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.