बरेली, मई 2 -- इंद्रपाल के भाई उमेश पाल ने गांव के ही युवक और उसके परिजन पर हत्या का आरोप लगाया है। कहा है कि करीब तीन महीने पूर्व एक आरोपी उनकी भतीजी को भगाकर ले गया और लवमैरिज कर ली। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके भाई की हत्या कर दी। मगर पुलिस अन्य रंजिशों को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार रात इंद्रपाल के साथ बैठकर शराब पीने वाले गांव के ही युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार सुबह भी घटनास्थल पर सबसे पहले वही पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक रायपुर हंस निवासी इंद्रपाल की गांव में कई लोगों से रंजिश चल रही थी। 11 जनवरी 2026 को इंद्रपाल की भतीजी गांव के ही विकास के साथ फरार हो गई और प्रेम विवाह कर लिया। इंद्रपाल के भाई ने विकास, उसके ...