बिहारशरीफ, मार्च 26 -- हिलसा कोर्ट में 7 अप्रैल को सुनायी जाएगी सजा हिलसा, निज प्रतिनिधि। हिलसा व्यवहार न्यायालय के प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को हत्या एवं दहेज हत्या के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को दोषी करार दिया है। मामला इस्लामपुर व करायपरसुराय थाना से जुड़ा है। सजा का निर्धारण सात अप्रैल को किया जाएगा। प्रभारी अपर लोक अभियोजक राजाराम सिंह ने बताया कि हत्या का मामला इस्लामपुर थाना का है। आरोपित मोजाहिदपुर निवासी वीरेंद्र चौहान को दोषी करार दिया गया है। 21 सितम्बर 2023 को सूचक महेंद्र कुमार सिंह सहित हिलसा थाना क्षेत्र के पूना गांव से सात लोग के साथ स्कॉर्पियो से ईंट-भट्ठा मजदूर सरदार वीरेंद्र चौहान से मिलने मुजाहिदपुर जा रहे थे। तभी जैतीपुर बाजार में वीरेंद्र मिल गया। पूर्व में वीरेंद्र ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.