आगरा, दिसम्बर 15 -- विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट कोर्ट ने कासगंज के गांव साहब का मनौटा में हुई 20 वर्षीय युवक की हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों दोषियों को तीन-तीन हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। कासगंज कोतवाली पुलिस के अनुसार गांव साहब का मनौटा की रहने वाली मीना देवी ने 17 अगस्त 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के ही रहने वाले ब्रजेश व उसकी पत्नी ममता ने उसके बेटे राजकुमार की हत्या कर दी। हत्या की वारदात के साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गंजडुंडवारा के गांव पदारथपुर के एक बाग में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में विवेचना के बाद आरोपी ब्रजेश व ममता के विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट धनंजय कुमार मिश्र ने इस मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद ब्रजेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.