फिरोजाबाद, मार्च 18 -- न्यायालय ने हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्रान्तर्गत 21 मार्च 2022 को मौहम्मद साविर पुत्र मौहम्मद सफी निवासी मौहल्ला पडाव (लाला की सराय) कस्बा व थाना शिकोहाबाद की पत्नी संजीदा, पुत्री कुमारी सिम्मी व भतीजे मौहम्मद अकील पर अभियुक्त मोहम्मद सलीम पुत्र अब्दुल अजीज, शानू पुत्र फजैल निवासीगण मौहल्ला घडाव लाला की सराय थाना शिकोहाबाद ने घऱ में घुसकर छुरी से प्रहार किया था। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी व विवेचना के बाद अभियुक्त मोहम्मद सलीम व शानू के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।मुकदमे की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या - 7 जितेंद्र गुप्...