बिजनौर, मई 25 -- स्योहारा। पुलिस ने ग्राम बैर खेड़ा में एक महिला की हत्या कर शव को राम गंगा के किनारे अंतिम संस्कार कर देने के आरोपी जोगिंदर पुत्र हीरा, धर्मेंद्र पुत्र हीरा को गिरफ्तार कर चालान किया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में सुनील पुत्र हीरा को पुलिस पहले ही अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में चालान कर चुकी है। इन तीनों ने मिलकर सुनील की पत्नी की हत्या की थी और शव को रामगंगा के किनारे जंगल में फेंक दिया था। इस संबंध में ग्राम अनवरपुर चण्डीका थाना अफजलगढ़ निवासी सतवीर सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने अपनी बहन की हत्या का अभियोग थाने में पंजीकृत कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...