मुजफ्फर नगर, जून 21 -- मुजफ्फरनगर कोर्ट ने आठ साल पुराने राजेन्द्र सैनी हत्याकांड में दो आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने प्रत्येक आरोपी पर एक लाख 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। मुख्य आरोपी की मामले के विचाराधीन रहने के दौरान मौत हो गई थी। मुख्य आरोपी ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की गला दबाकर हत्या की थी। उसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया।डीजीसी राजीव शर्मा और एडीजीसी कुलदीप कुमार ने बताया कि मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव खेडी सराय में किसान महावीर जाट निवासी मोहम्मदपुर थाना बहसूमा मेरठ के खेत में 5 जून 2018 को राजेन्द्र सैनी निवासी ककरौली का अधजला शव पड़़ा मिला था। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर के चर्चित राजेंद्र सैनी हत्याकांड में बड़ा फैसला; कोर्ट ने 2 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई शव की शिनाख्त उसक...