हत्या के दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज
हरदोई, जून 10 -- हरदोई। चार माह पहले लोनार कोतवाली क्षेत्र में कारोबारी की हत्या के दो आरोपियों की जमानत अर्जी प्रभारी जिला जज ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने खारिज कर दी है। लोनार कोतवाली से कुछ ही दूरी पर पुरौरी गांव निवासी कारोबारी अनिल सिंह भदौरिया उर्फ नीशू का शव 12 फरवरी को क्षत विक्षत अवस्था में मिला था। विवेचना में सामने आया था कि इसके गांव के ही धीरज सिंह, धीरू सिंह, सत्यम उर्फ निरहुआ के साथ रुपये लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद तीनों ने मिलकर धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। धीरू सिंह व धीरज सिंह ने अधिवक्ता ने न्यायालय में उपस्थित होकर जमानत अर्जी दाखिल की। निर्दोष बताते हुए जमानत पर रिहा किए जाने का तर्क दिया।जिला शासकीय अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह ने विरोध किया। दोनों पक्षों के तर्कों को सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.