हत्या के दोषी की सजा कम करने पर फैसला करे ओडिशा
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ओडिशा सरकार को निर्देश दिया कि वह ग्राहम स्टेनस की हत्या के दोषी दारा सिंह की सजा कम करने की अर्जी पर एक महीने में फैसला ले। दारा सिंह ने अपनी उम्रकैद की सजा के 26 साल पूरे करने के बाद समय से पहले रिहाई के लिए शीर्ष अदालत का दरवाज़ा खटखटाया था। न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की पीठ ने, जिसने पहले राज्य की सजा समीक्षा समिति को सिंह की अर्जी पर फैसला लेने के कई मौके दिए थे। मामले की सुनवाई 19 अगस्त तक के लिए टाल दी। यह फैसला तब लिया गया जब उन्हें बताया गया कि समिति अंतिम फैसला लेने के लिए कुछ दस्तावेजों का इंतजार कर रही है। पीठ ने कहा कि हमें मामले को 19 अगस्त तक टालना उचित लगता है। इस बीच, हमें उम्मीद है कि समिति फैसला ले लेगी। सुनवाई के दौरान, कोर्ट ने ओडिशा के वकील प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.