नई दिल्ली, मार्च 7 -- उत्तन नगर में हुई तरुण की हत्या को लेकर मंत्री पंकज सिंह, रविन्द्र इंद्राज सिंह और सांसद कमलजीत सहरावत ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने का भरोसा दिया। मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। तरुण एक होनहार, समझदार और उज्ज्वल भविष्य वाला युवक था, जो अपने परिवार के सुनहरे भविष्य की आशा और आधार स्तंभ था। इस दुखद घटना ने परिवार की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया है।उन्होंने कहा कि होली जैसे आपसी भाईचारे, प्रेम और उल्लास के पर्व को कुछ दोषियों ने अपनी हिंसक मानसिकता से कलंकित करने का दुस्साहस किया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। दिल्ली सरकार इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने परिवार को आश्व...