प्रयागराज, अगस्त 17 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। जमीन की रंजिश में हुई अधिवक्ता की हत्या के करीब 17 वर्ष पुराने मामले में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए दंडित किया है। अपर सत्र न्यायाधीश मृदांशु कुमार की अदालत ने दो दोषियों विशाल और ललित कुमारी को आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। वहीं तीसरे दोषी जयशंकर को हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में दोषी पाते हुए दस वर्ष के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अदालत ने यह आदेश अभियोजन की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) मृत्युंजय त्रिपाठी एवं बचाव पक्ष के अधिवक्ता के तर्कों को सुनकर एवं पत्रावली पर उपलब्ध सबूतों का अवलोकन करने के बाद दिया।मामला थाना मेजा क्षेत्र से जुड़ा है। अदालत के समक्ष अभियोजन ने आरोप लगाया कि पुरानी जमीन क...