सीवान, फरवरी 25 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह से सीवान बाईपास जाने वाली पक्की सड़क पर पानीशरा मंदिर के पूरब चवर मार्ग स्थित एक अर्धनिर्मित पोल्ट्री फार्म के समीप 40 वर्षीय चालक की गला रेतकर हत्या किए जाने के 72 घंटे बाद भी पुलिस आरोपितों तक नहीं पहुंच सकी है। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी शेख टोला निवासी मो. रफीक के पुत्र अफसर अली उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। वह स्कॉर्पियो चालक था। बताया जाता है कि 21 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे वह थावे से किसी सवारी को सीवान छोड़ने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं हुआ। बाद में स्थानीय लोगों से घटना की सूचना मिली।मृतक के पिता मो. रफीक आलम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.