चम्पावत, अक्टूबर 8 -- चम्पावत। अदालत ने हत्या की तीन आरोपियों को दोषमुक्त किया है। सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल की अदालत ने हत्या के तीन आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोष मुक्त करार दिया। मिली जानकारी के अनुसार 25 नवंबर 2022 को पाटी थाने में पूरन राम टम्टा, संजय राम टम्टा और सागर कुमार टम्टा पर 302 और 328 के तहत मामला दर्ज किया था। बहस के दौरान अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...