चतरा, जुलाई 14 -- चतरा, विधि संवाददाता। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम पूर्णेन्दु कुमार शर्मा की अदालत ने हत्या के दोषी चार अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में दीभा मोहल्ला निवासी विमल यादव पिता जीतन यादव, प्रवीण कुमार पिता बोधी यादव, संजय कुमार पिता धनेश्वर यादव, नगवां मोहल्ला निवासी विक्की कुमार पिता राजू कुमार राम शामिल हैं। इस मुकदमे में अपर लोक अभीयोजक नंदलाल सिंह ने बताया इस केस में सभी गवाहों की गवाही कराकर अभियूक्तों को सजा के अंजाम तक पहुंचाया गया है। यह मुकदमा सदर थाना कांड संख्या 29 /2023 दिनांक 14 फरवरी 2023 को मृतक प्रकाश कुमार यादव के पिता कुंजल यादव दीभा मोहल्ला चतरा के रहने वाले के द्वारा दर्ज कराई गई थी। इस केस में मृतक प्रकाश कुमार यादव की हत्या की गई थी। सूचक ने अपने बयान में लिखा है की घटना के द...