बदायूं, जनवरी 4 -- मुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर मेमडी निवासी वीरेंद्र सिंह यादव की हत्या के चार दिन बीत जाने के बाद भी मुजरिया पुलिस हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसको लेकर मृतक के परिजनों में रोष और दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। चाचा राजेंद्र सिंह और भतीजा वीरेंद्र सिंह दवा लेने मुजरिया जा रहे थे। इसी दौरान सगराय के पास हमलावरों ने सड़क दुर्घटना का रूप देकर वीरेंद्र सिंह पर बेंत और डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पर चाचा राजेंद्र सिंह को भी गंभीर रूप से घायल कर जान से मारने की कोशिश की गई। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों और किसानों के ललकारने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पांच सगे भाइयों के खिलाफ नामजद मुकदमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.