हत्या के चश्मदीदों की गवाही पर हाईकोर्ट को संदेह, 42 साल पुराने हत्याकांड में उम्रकैद की सज़ा रद्द
प्रयागराज, अगस्त 17 -- Allahabad Highcourt Order: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के करीब 42 साल पुराने मामले में दो आरोपियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी उम्रकैद की सजा रद्द कर दी। कोर्ट ने कहा कि कथित चश्मदीद गवाहों के बयान और चिकित्सकीय साक्ष्य में गंभीर विरोधाभास है। गवाहों ने गोली और भाले से हमला किए जाने की बात कही, लेकिन मृतक के शरीर पर न तो गोली का घाव मिला और न ही भाले का कोई निशान।न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति वो विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने संत राम और रामलाल की आपराधिक अपील स्वीकार करते हुए शाहजहांपुर की विशेष अदालत द्वारा दो अगस्त 1984 को सुनाई गई उम्रकैद की सजा को निरस्त कर दिया। अभियोजन के अनुसार 24 जनवरी 1984 की सुबह रामचंद्र अपनी चाय की दुकान पर जा रहा था। आरोप था कि संत राम, रामलाल सहित पांच लोगों ने उसका पीछा किया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.