बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना क्षेत्र के सूफीनगर मोहल्ले में गुरुवार को बदमाशों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी थी। हादसे में जख्मी सोहन मियां की इलाज के दौरान मौत हो गयी। शनिवार की शाम शव को घर लाया गया। इसके बाद लागों ने कटरा टीओपी के सब्जी बाजार मोड़ के पास शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। लोगों ने बताया कि नशे के व्यापार का विरोध करने पर हत्या की गयी है। लोगों ने प्रशासन से नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचें और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। यह भी पढ़ें- हत्या के खिलाफ लोगों ने की सड़क जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...