मेरठ, अगस्त 19 -- अलीगढ़ के गभाना थाने में 12 साल पहले डकैती और हत्या के केस में वांटेड चल रहे अपराधी को किठौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अलीगढ़ पुलिस ने मात्र एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। फिलहाल गिरफ्तारी के संबंध में अलीगढ़ पुलिस को सूचना दी गई है। अलीगढ़ के गभाना थानाक्षेत्र में 12 साल पहले वर्ष 2014 में हत्या कर डकैती डालने की वारदात हुई थी। इस प्रकरण में गभाना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में किठौर के ललियाना निवासी नौशाद फरार चल रहा था। किठौर पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग में आरोपी नौशाद को तमंचे के साथ पकड़ लिया।आरोपी यह भी पढ़ें- Shamli News: 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा से पूछताछ की गई और यक्ष एप पर आरोपी का रिकार्ड भी खंगाला। इस दौरान पता चला कि नौशाद के खिलाफ अलीगढ़ में...