बुलंदशहर, मार्च 22 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के निकट से पुलिस ने हत्या के इरादे से अपहरण कराने की योजना में शामिल महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि विगत 12 मार्च को सनी पुत्र सतीश निवासी चन्द्रलोक कालोनी कस्बा थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर ने तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि उसके पिता सतीश को आरोपी बब्लू कश्यप पुत्र राधेश्याम निवासी बाबा कालोनी गांधी पार्क जनपद अलीगढ़ अपने साथ राजमिस्त्री का काम कराने के लिये ले गया था, लेकिन उसके पिता वापस नहीं आये। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खुर्जा नगर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को थाना खुर्जा नगर पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के निकट से घटना में प्रकाश में आये सतेन्द्र पुत्र गजराज निवासी ग्राम मलकपुर थाना अनूपशहर और स...