गिरडीह, फरवरी 12 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के खरखरी स्थित पुरनपनियां तालाब में बुधवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी। कोई हत्या का आरोप लगा रहा है तो कोई दुर्घटना बता रहा है। मृतक की पहचान खरखरी निवासी 28 वर्षीय अनिल राणा पिता स्व राजदेव राणा के रूप में हुई है। मृतक करमाटांड़ स्थित भोला सीमेंट सेंटर में मजदूरी करता था। बुधवार को भी वह मजदूरी करने उक्त सीमेंट दुकान गया था। बतला दें कि घटना की सूचना मिलते ही परिजन तालाब के पास पहुंचे एवं बिरनी पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में शव को तालाब से निकाला गया। जिसके बाद परिजनों ने सीमेंट दुकान के बाहर शव को रखकर कोवाड़ - कोडरमा मुख्य रोड को जाम कर दिया। मृतक के भाई सोनू राणा ने भोला सीमेंट सेंटर के संचालक प्रेमचंद साव पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.