भागलपुर, मार्च 28 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । नाथनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में नशेड़ियों (स्मैक पीने वालों) का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि विरोध करने पर उन्होंने एक युवक की बेरहमी से जान ले ली। घर के सामने स्मैक पीने से टोकने पर दबंग नशेड़ियों ने 23 मार्च की शाम जामुन मंडल के पुत्र रौशन कुमार को घर से खींचकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। गुरुवार (26 मार्च) की शाम मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान रौशन की मौत हो गई। मौत के बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में स्मैक तस्करों के बढ़ते कुनबे और इस हत्या के बाद पुलिस की सक्रियता पर भी स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं।मृतक के भाई चंदन कुमार के फर्द बयान के आधार पर विशनपुर ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया कैलाश मंडल...