औरंगाबाद, फरवरी 17 -- घरेलू विवाद में मारपीट के बाद घायल की इलाज के दौरान मौत अंबा, संवाद सूत्र। रिसियप थाना क्षेत्र के नोनिया बिगहा गांव में घरेलू विवाद को लेकर गत दिनों हुए मारपीट मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में विजय पासवान और उसकी पत्नी संजु देवी शामिल हैं। दोनों इस मामले के नामजद आरोपी हैं। थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि गत दिनों विजय पासवान और उसके बड़े भाई उदय पासवान के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि इसी दौरान विजय और उसकी पत्नी ने उदय पासवान पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की मां संयुक्ता देवी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। घायल उदय पासवान का इलाज चल रहा था,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.