बेगुसराय, अगस्त 5 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर के सिविल कोर्ट स्थित एडिशनल सेशन जज- द्वितीय-सह- विशेष जज एमपी व एमएलए कोर्ट में बुधवार को हत्या के मामले की सुनवाई पीठासीन न्यायाधीश ब्रजेश कुमार सिंह ने की। सुनवाई के दौरान उपलब्ध साक्ष्य व गवाहों की गवाही के आधार पर दोषी पाये जाने पर एक अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी।

सजा का विवरण एपीपी राम प्रकाश यादव ने बताया कि अंडर सेक्शन 302/ 34 आईपीसी में नयागांव थाना के बलहपुर गांव निवासी रामानुज सिंह के पुत्र 25 वर्षीय शिवम कुमार को आजीवन कारावास की सुनाई गयी है। साथ ही पांच हजार रुपये का अर्थदंड अलग से। दंड की राशि नहीं देने पर एक साल का जेल अलग से। एपीपी ने बताया कि अंडर सेक्शन 387/ 34 आईपीसी में तीन साल की सजा व एक हजार रुपये का जुर्माना। जुर्माने की राशि नहीं देने पर तीन माह का ...