मोतिहारी, फरवरी 28 -- मधुबन। मधुबन पुलिस ने हत्या के आरोपी सहित नशेबाज व वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 2022 में एक युवती के साथ रेप कर हत्या कर दिए जाने के मामले में आरोपी तालीमपुर ग्राम के गोलू पांडेय को शिवहर जिला के पिपराही थाना से गिरफ्तार किया गया है। वहीं गड़हिया बाजार थाना के चौहनिया ग्राम के राहुल कुमार को नशे की हालत में वह वारंटी राम एकबाल सहनी को बहुआरा भान ग्राम से गिरफ्तार किया गया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। परीक्षार्थी अमरेश कुमार,बंदना,राजीव श्रीवास्तव,सौरभ राज आदि ने बताया कि परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का हल ठीक ढंग से कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...