हजारीबाग, अप्रैल 9 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी पुलिस ने हत्या के आरोपी महिला को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने बताया कि आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर चतरा जिला के पिपरवार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला संगीता देवी कटकमसांडी थाना क्षेत्र के खरिका गांव की रहनेवाली है। गिरफ्तार महिला हत्या के मामले में दो वर्षों से फरार थ ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...