जमशेदपुर, अप्रैल 23 -- गोलमुरी थाना अंतर्गत टीनप्लेट मैदान में 11 फरवरी को फल व्यापारी कन्हैया यादव की हत्या के आरोपी प्रदीप पाठक उर्फ बिल्ला पाठक ने गुरुवार को जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बिल्ला पाठक ने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी विश्वनाथ उरांव के कोर्ट में सरेंडर किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दे कि कन्हैया यादव अपने साथी के साथ मैदान में टहल रहे थे। वह घर जाने की तैयारी कर रहे थे तभी तीन की संख्या में आए अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.