पलामू, अप्रैल 13 -- छतरपुर। नवविवाहित पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छतरपुर थाना क्षेत्र के मंदया गांव में दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दिनों के अंदर हत्यारे पति कुंदन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कुंदन की सास के आवेदन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोप है कि कुंदन के परिवार वालों ने दहेज की मांग लगातार कर रहे थे। दहेज की मांग पूरा नहीं करने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...