औरैया, जनवरी 3 -- कोतवाली क्षेत्र में हत्या के नामजद आरोपी खुलेआम घूमते हुए पीड़ित परिवार को लगातार मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस की ढीली कार्रवाई से आहत पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हबिलिया निवासी शांति देवी पत्नी संदीप कुमार ने शिकायत में बताया कि उनके 18 वर्षीय पुत्र ऋषभ की 31 अगस्त 2025 को निर्मम हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि गांव के ही निवासी छुनिया, सोनू व मोनू पुत्रगण मानिक चंद्र तथा रोहित पुत्र छोटे ने पहले ऋषभ का मोबाइल फोन छीना। बाद में फोन लौटाने के बहाने उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने मिलकर ऋषभ के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के उद्दे...