हत्या के आरोपी को उम्रकैद की सजा, एक लाख रुपये जुर्माना भी
गुमला, सितम्बर 1 -- गुमला, प्रतिनिधि। सिविल कोर्ट स्थित एडीजे-5 संजय कुमार सिंह की अदालत ने सोमवार को हत्या के मामले में आरोपी बिग्नेश कुजूर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि अदा नहीं करने पर उसे एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामला चैनपुर थाना क्षेत्र का है। घटना 13 जून 2019 को हुई थी। जानकारी के अनुसार घटना के दिन चैनपुर थाना क्षेत्र के बिंदोरा निवासी संतोष उरांव अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान आरोपी बिग्नेश कुजूर टांगी लेकर वहां पहुंचा और संतोष उरांव पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से संतोष उरांव की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन प्रदीप उरांव ने आरोपी के खिलाफ चैनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। करीब सात वर्षों तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.