हत्या के आरोपी अक्कू ठाकुर समेत चार पर गैंगस्टर
हल्द्वानी, जून 15 -- हल्द्वानी़ वरिष्ठ संवाददाता । हल्द्वानी के गल्ला मंडी में प्रेमी युगल की पत्थर से कुचलकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर और तीन दोस्तों पर पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चारों आरोपी वर्तमान में जेल में बंद हैं। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि क्षेत्र में दहशत फैलाने और संगठित होकर अपराध करने वाले शातिर गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। बताया कि डीएम की ओर से अनुमोदित गैंग चार्ट प्राप्त होने के बाद गैंग लीडर वसुंधरा कॉलोनी, बरेली रोड निवासी गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर और उसके तीन साथियों सौरभ भट्ट उर्फ भाटिया निवासी तीनपानी, दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव निवासी वसुन्धरा कॉलोनी और दीपेश लटवाल उर्फ राज निवासी मुखानी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.